{"_id":"6af627876fa205f47e09c8ee","slug":"mathematics-lecturer-suspended-over-multiple-allegations-including-demanding-a-bribe-kanpur-news-c-362-1-ka11029-160704-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिश्वत मांगने समेत कई आरोपों में गणित प्रवक्ता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिश्वत मांगने समेत कई आरोपों में गणित प्रवक्ता निलंबित
विज्ञापन
कानपुर। हरजिंदर नगर इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता सतवीर चंद्र कोहली को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन समिति ने 10 नवंबर को हुई बैठक में सर्वसम्मति से निलंबन का प्रस्ताव पारित किया था। 12 नवंबर को निलंबन आदेश जारी किया गया।
प्रवक्ता पर सहकर्मी शिक्षक से पदोन्नति के नाम पर रिश्वत मांगने, नशे की हालत में विद्यालय पहुंचने, शिक्षक उपस्थिति पंजिका में समय नहीं दर्ज करने और कक्षा उपस्थिति पंजिका का नियमित सत्यापन नहीं करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। गणित विषय का परीक्षाफल भी निराशाजनक रहने का आरोप है। प्रबंधक सुरजीत सिंह ने बताया कि इन आरोपों पर पहले कारण बताओ नोटिस और चेतावनी पत्र जारी किए गए थे। वहीं प्रवक्ता के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए उसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद निष्पक्ष विभागीय जांच का निर्णय लिया गया है।
जांच के लिए बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और रविंदर सिंह ठेठी की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। निलंबित प्रवक्ता को 15 दिन के भीतर विस्तृत आरोपपत्र भेजा जाएगा। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार आधा वेतन निर्वाह भत्ते के रूप में दिया जाएगा। विद्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर भी रोक रहेगी। उन्हें शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी अभिलेख अधिकृत शिक्षक को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सतवीर चंद्र कोहली ने कहा कि उनकी बात सुने बिना ही कार्रवाई की गई है। उन्हें न तो कोई साक्ष्य दिए गए और न ही अपना पक्ष रखने का मौका मिला। राजनीतिक कारणों से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।