फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maternity death at hospital gate due to non-availability of ambulance

एंबुलेंस न मिलने से प्रसूता की अस्पताल गेट पर मौत

Sun, 08 Aug 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Maternity death at hospital gate due to non-availability of ambulance
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। मैटरनिटी विंग के बाहर शनिवार को प्रसूता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने समय पर उपचार व एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के मलखानपुर निवासी अखिलेश संखवार की पत्नी निशा (38) को शुक्रवार रात अचानक प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों ने रसूलाबाद के मैटरनिटी विंग में भर्ती कराया। स्टाफ नर्स ज्योति ने जांच के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर करा दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल गेट पर एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर कॉल की, लेकिन दूसरी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन

इधर, प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता निशा की मौत पर पति अखिलेश, बेटा सूरज, नितिन, कल्लू, शिवा, बेटी सपना, दुर्गा आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हा गया। शनिवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पूरे मामले में मैटरनिटी विंग में तैनात डॉक्टर व अन्य स्टाफ पल्ला झाड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स की जांच, डॉक्टर ने रेफर कर निभाई औपचारिकता
स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराए जाने पर जोर दे रहा है। वहीं अस्पतालों में तैनात डॉक्टर व अन्य स्टाफ प्रसूता के उपचार के नाम पर औपचारिकता निभा रहे हैं।
रसूलाबाद मैटरनिटी विंग पहुंची निशा की जांच के बाद स्टाफ नर्स ने बुखार व खून की कमी होना बताया। मौजूद डॉक्टर ने प्रसूता को देखना भी उचित नहीं समझा। आरोप है कि डॉक्टर ने महज रेफर का पर्चा बनाकर औपचारिकता निभाई। इससे परिजनों में गुस्सा है।

प्रसूता को जांच के बाद रेफर कर दिया गया था। इसके बाद मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आशीष, सीएचसी अधीक्षक
एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर कोई कॉल नहीं आई। कॉल आने पर तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाती है। लोगों की सहूलियत के लिए चालकों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। - अभिषेक कुमार तिवारी, प्रभारी एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed