फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Master of Sports Management course will start from the new session in CSJMU.

Kanpur News: सीएसजेएमयू में नए सत्र से शुरू होगा मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कोर्स

Wed, 11 Mar 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Master of Sports Management course will start from the new session in CSJMU.
कानपुर। खेल के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में नए सत्र से मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (एमएसएम) कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह दो साल का पाठ्यक्रम होगा और इसमें 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ इंटर्नशिप, शोध कार्य और प्रायोगिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे खेल उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं को समझ सकें। इस पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस 50,000 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का महत्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है। विश्व के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित कर रहे हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को खेल प्रबंधन, स्पोर्ट्स मार्केटिंग, प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन और खेल आयोजन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विशेष ज्ञान प्रदान करेगा। इस कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित विद्यार्थी खेल संघों एवं महासंघों, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स लीग, स्पोर्ट्स मार्केटिंग और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों, फिटनेस एवं स्पोर्ट्स अकादमी, खेल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़े उद्योग के रूप में विकसित हो चुका है। खेल आयोजनों, लीग, खेल संघों, क्लबों और स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंपनियों के संचालन के लिए प्रशिक्षित स्पोर्ट्स मैनेजमेंट विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस नए पाठ्यक्रम के माध्यम से युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रबंधन में कॅरिअर के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed