फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Massive road accident in Unnao, bus overturns on expressway, two killed and 53 injured

उन्नाव  में भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, दो की मौत, 53 घायल, बचाव कार्य जारी

Tue, 17 May 2022 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 May 2022 11:20 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यूपीडा की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

विज्ञापन
Massive road accident in Unnao, bus overturns on expressway, two killed and 53 injured
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हाईवे पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 सवारियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर से लगभग 100 यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहरपुरवा के पास चालक को झपकी लगने से बेकाबू हो पलट गई। 

विज्ञापन

हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 53 घायल हो गए। चीखपुकार से आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यूपीडा कर्मियों की मदद से शीशे तोड़कर फंसे यात्रियों को निकाला।
विज्ञापन

किसी का हाथ अलग मिला, तो किसी का पैर। गंभीर हालत में घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। मृतकों में बिहार राज्य के सीवान जिला के महारावां थाना के तितरा बाजार गांव निवासी राकेश (40) हैं। वहीं, दूसरे मृतक के नाम की अभी पुष्टि नहीं हो पाई। मृतक और घायल दैनिक मजदूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed