फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Massive fire broke out in Dibiyapur CHC in Auraiya

Auraiya: दिबियापुर सीएचसी में लगी भीषण आग, जहरीले धुएं से लोग हुए परेशान, लाखों के नुकसान की आशंका

Sat, 29 Oct 2022 08:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Oct 2022 08:17 PM IST
सार

दिबियापुर सीएचसी में भीषण लगने से हड़कंप मच गया। केमिकल वाले कमरे में आग लगने से हर जगह जहरीला धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों का खांस-खांस कर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
Massive fire broke out in Dibiyapur CHC in Auraiya
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में शनिवार शाम संक्रामक रोगों के छिड़काव और प्रयोग में आने वाले विभिन्न केमिकल रखने वाले कमरे में आग लग गई। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के एनटीपीसी और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

बता दें कि बस्ती के बीचोंबीच बने सीएचसी में आग लगने से हड़कंप मचा रहा। आग से लाखों की क्षति होने का अनुमान है। शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कमरा नंबर 16 में केमिकल रखने वाले कमरे में तेज धुंआ उठने लगा।
विज्ञापन

धुआं सीएचसी में आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में मौजूद डॉ. अजय, फार्मासिस्ट सुधीर कटियार, वार्ड ब्वाय राहुल गुप्ता ने तीन फायर एक्सटिंग्युशर की मदद से आज बुझाने का प्रयास किया, लेकिन केमिकल में आग लगने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती एक मरीज और जननी सुरक्षा वार्ड में भर्ती तीन मरीजों को तुरंत बाहर निकाला और सभी कर्मी बाहर की ओर भागे। सूचना पर लगभग पांच बजे एनटीपीसी की फायर ब्रिगेड और दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा समेत पुलिस स्टाफ पहुंच गया।

फायरकर्मियों को केमिकल का धुआं भरे होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। केमिकल युक्त धुआं होने के कारण अंदर घुसते ही लोगों का दम घुट रहा था। आप पास के लोग भी खांसते-खांसते परेशान थे। इस बीच गेल और जिला प्रशासन की तीन और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने में मशक्कत की।

लगभग पौने छह बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। सीएचसी में आग की घटना से पूरे जिले के प्रशासनिक आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, एएसपी शिष्यपाल, सीओ औरैया प्रदीप कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर भीड़ को नियंत्रित करती नजर आई।

घटनास्थल पर पहुंची सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद आग में हुई क्षति का आंकलन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed