फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mass marriage ceremony: Took advantage of marriage grant without taking rounds, report on four

सामूहिक विवाह समारोह : बिना फेरे लिए शादी अनुदान का लिया लाभ, चार पर रिपोर्ट

Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage ceremony: Took advantage of marriage grant without taking rounds, report on four
राजपुर (कानपुर देहात)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बिना फेरे के शादी अनुदान का लाभ लेने व धूमधाम से बाद में शादी किए जाने की बात कहना वर, वधू पक्ष को महंगा पड़ गया। विभागीय जांच व प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद समाज कल्याण अधिकारी ने वर, वधू समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शासन की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी न हो इसको लेकर सख्त निर्देश हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित कर लाभ दिला दिया, जिन्हें यह योजना समझ में नहीं आई। समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने राजपुर थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि एक मार्च को राजपुर नगर निकाय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें रसूलाबाद के तुलसी नगर की वधू मुस्कान व वर गोपाल का पंजीकरण किया गया था।
विज्ञापन

समारोह समाप्त होने के बाद उक्त लोगों ने यह कहा कि वह सिर्फ सामान लेने आए हैं, असली शादी 25 अप्रैल 2025 को है। वहीं शादी की रस्में पूरी करेंगे। वहीं वधू की मां ने कहा था कि मिले गहने अच्छे नहीं हैं। जबकि उक्त लोगों ने योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि का लाभ भी ले लिया। तहरीर पर पुलिस ने वधू मुस्कान, उसके पिता सत्यपाल, वर गोपाल व उसके पिता पप्पू पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष राजपुर कालीचरन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी मंत्री ने जताई थी नाराजगी
राजपुर के भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में कई जोड़ों द्वारा फेरे न लेने, शादी की रस्में पूरी न किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने नाराजगी जताई थी। वहीं रसूलाबाद के तुलसी नगर के मुस्कान व गोपाल की शादी के मामले में दिए गए बयान पर जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर समाज कल्याण अधिकारी ने नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी से जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब मामले में कार्रवाई की गई है।
...............
राजपुर में 86 जोड़ों की कराई गई थी शादी
एक मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रसूलाबाद, झींझक नगर पंचायत व पांच ब्लॉक डेरापुर, झींझक, राजपुर, रसूलाबाद व संदलपुर क्षेत्र से पंजीकृत 99 जोड़ों के सापेक्ष 86 जोड़ें पहुंचे थे। यह आयोजन अधिकारियों की देखरेख में हुआ। यहां राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने पहुंच कर वर वधू को उपहार भेंट किए थे। आयोजन के बाद से ही सवाल उठने शुरू हो गए थे।


..................
वर्जन.............
वर व वधू पक्ष के लोगों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर जांच कराने के साथ पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी। एफआईआर की कॉपी उन्हें नहीं मिली है। योजना के तहत ली गई धनराशि की रिकवर कराई जाएगी। - गीता सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed