{"_id":"5eb4632e8ebc3e90ab20b0bf","slug":"mask-akbarpur-news-knp559007979","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए निकलने पर वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए निकलने पर वसूला गया जुर्माना
विज्ञापन
अकबरपुर अंडरपास पर मास्क न लगाने पर युवक से जुर्माना वसूलते नगर पंचायत कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर में मास्क न लगाने वाले चार लोगों से जुर्माना वसूला गया। नियम उल्लंघन करने वाले से 50 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। तीन दिन में 14 लोगों से सात सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मुंह व नाक ढकना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई लोग मास्क या अंगौछा प्रयोग नहीं कर रहे है। अकबरपुर नगर पंचायत ने नियम तोड़ने वालों पर सख्ती शुरू की गई है। अकबरपुर अंडर पास पर मंगलवार को बिना मास्क लगाए मिले लोगों से जुर्माना वसूलना शुरू किया गया है।
ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि जुर्माना वसूली में मोहम्मद इकबाल, राकेश पांडेय, विकास मिश्र, गोरेलाल, मुक्ता प्रसाद व अभिषेक की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, गुरुवार को रूरा नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सार्वजानिक स्थानों पर थूकने व मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूलने की मुनादी कराई गई। चेतावनी दी गई कि जुर्माना लगाने के साथ ही लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम की रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की गई।
विज्ञापन
पुखरायां में मास्क लगाए रहे लोग
आवश्यक सामग्री खरीदने को निकले लोग मास्क लगाए और गमछा बांधे दिखे। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि भीड़ न लगने देने की जिम्मेदारी प्रतिष्ठान संचालक की है। गोले बनाकर लोगों को दूर-दूर खड़ा करके सामाजिक दूरी बनाए रखने का पालन कराना होगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।