{"_id":"586e78c54f1c1b4d5615adc8","slug":"marudhar-engine-in-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल के इंजन में आग लगने से मचा हड़कंप, ट्रेन से कूद-कूद कर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल के इंजन में आग लगने से मचा हड़कंप, ट्रेन से कूद-कूद कर भागे लोग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
सार
-गाड़ी से कूदकर भागे यात्री, दो घंटे देर से रवाना हुई
-कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस का इंजन फतेहपुर में फेल
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जयपुरिया क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह मरूधर एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने से हड़कंप मच गया। ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से सहमे यात्री गाड़ी से कूदकर इधर-उधर भागने लगे। ट्रेन को वापस स्टेशन लाकर दूसरे इंजन से आगे के लिए रवाना किया गया। इस कारण गाड़ी करीब दो घंटे लेट रही। ट्रैक भी बाधित रहा। वहीं दूसरी घटना में कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस का इंजन फतेहपुर में फेल हो गया। ट्रेन को डीजल इंजन से कानपुर लाया गया।
मरूधर एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे सेंट्रल से लखनऊ के लिए रवाना हुई। जयपुरिया क्रॉसिंग के पास इंजन में धमाके के बाद आग लग गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। गनीमत थी कि ट्रेन आउटर पर होने की वजह से धीमी गति में थी। इंजन में आग लगते ही ड्राइवर और सहायक ड्राइवर इंजन से कूदे। यात्रियों में भी हड़कंप मच गया और वह भी कूदकर भागने लगे। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद ट्रेन को इंजन लगाकर पीछे सेंट्रल पर लाया गया और वहां पर दूसरा इंजन लगाकर उसे रवाना किया। इस वजह से ट्रेन सुबह दो घंटे बाद सुबह 10:20 बजे रवाना हो सकी।
इसके अलावा कानपुर आ रही कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस का इंजन फतेहपुर में फेल हो गया और ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। सूचना पर वहां से डीजल इंजन लगाकर उसे कानपुर सेंट्रल तक लाया गया। सुबह 10:40 बजे ट्रेन सेंट्रल पहुंची और यहां इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर उसे रवाना किया गया। सुबह 11:35 बजे ट्रेन रवाना हुई।

राजधानी के कोच की स्प्रिंग टूटी, रोकी गई
डेमो
- भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही थी ट्रेन
- चंदारी स्टेशन से धीरे-धीरे लाई गई सेंट्रल
भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (22811) में गुरुवार को यात्रियों को झटके लगने से हड़कंप मच गया। चंदारी स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और पैसेंजर बाहर निकल आए। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। फिर धीरे-धीरे ट्रेन को सेंट्रल पर लाया गया। चेकिंग के दौरान एसी फर्स्ट कोच की स्प्रिंग टूटी पाई गई।
यात्रियों ने बताया कि मुगलसराय से ही कुछ झटके महसूस हो रहे थे लेकिन किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। चंदारी स्टेशन पर झटके तेज हुए तो यात्रियों ने चीख पुकार मचा दी और हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन दोपहर 12:30 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो कैरिज एंड वैगन विभाग ने एसी फर्स्ट कोच (एचए-1) को ट्रेन से काटकर हटा दिया गया। इस कोच की स्प्रिंग टूटी होने से यात्रियों को झटके लग रहे थे। इसके बाद इस कोच में बैठे 14 यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया और ट्रेन करीब पौने दो घंटे बाद दोपहर 2:20 बजे सेंट्रल से रवाना हुई।