फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Martyred soldier Sachin fiancee raised questions how did he die if he got shot in the leg

UP News: शहीद सिपाही सचिन की की मंगेतर ने उठाए सवाल, ‘मुझे बताओ... पैर में गोली लगी तो मौत कैसे हो गई’

Tue, 26 Dec 2023 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Dec 2023 10:13 PM IST
सार

पोस्टमार्टम करने वाले बिधनू सीएचसी के डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि सिपाही के दाएं पैर की जांघ में गोली लगी थी। इसके चलते उसकी पैर की नसें फट गईं थीं। अधिक खून बहने से जान गई है। 

विज्ञापन
Martyred soldier Sachin fiancee raised questions how did he die if he got shot in the leg
शहीद हुए सिपाही सचिन राठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले में शहीद हुए सिपाही सचिन राठी की मंगेतर कोमल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कन्नौज के सौरिख थाने में बतौर सिपाही तैनात कोमल ने कहा कि जांघ में गोली लगने से कैसे मौत हो सकती है। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में सिपाही के पिता ने कोमल को मनाने और कार में बैठाने की कोशिश की। तो बोलीं की जिस गाड़ी में सचिन का शव है, उसमें बैठा लो, नहीं तो मैं चलती कार से कूद जाऊंगी। इस दौरान कुछ देर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अफरातफरी व जाम का माहौल रहा। इसके बाद ठठिया थाने का फोर्स शव लेकर कन्नौज के लिए रवाना हो गया। कोमल के इस आक्रोश का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फट गईं थीं पैर की नसें, अधिक खून बहने से हुई मौत
पोस्टमार्टम करने वाले बिधनू सीएचसी के डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि सिपाही के दाएं पैर की जांघ में गोली लगी थी। इसके चलते उसकी पैर की नसें फट गईं थीं। अधिक खून बहने से जान गई है। घायल सिपाही को कानपुर के रिजेंसी में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन कर जांघ से गोली निकाल ली गई थी, लेकिन खून बहना बंद नहीं हुआ था।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे एडीजी व आईजी
सिपाही की मौत के बाद भी एडीजी और आईजी पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे। इसे लेकर पुलिस कर्मियों में नाराजगी दिखी। हालांकि बाद में पता चला कि एडीजी और आईजी सोमवार को घटना के बाद कन्नौज रवाना हो गए थे। मंगलवार को दोनों अफसर कन्नौज में ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed