{"_id":"5902d88c4f1c1b9a19c0c44c","slug":"martyr-captain-s-body-will-come-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कैप्टन के घर पहुंचे अखिलेश, बोले- 'अपनी ताकत का एहसास कराए सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कैप्टन के घर पहुंचे अखिलेश, बोले- 'अपनी ताकत का एहसास कराए सरकार'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
शहीद कैप्टन आयुष यादव के घर पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार की सुबह चार बजे पंजगाम में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला हुआ। इस हमले कानपुर के कैप्टन आयुष यादव समेत सेना ने अपने तीन बहादुरों को खो दिया। कैप्टन आयुष का शव अभी घर तक नहीं पहुंचा है जबकि सवेरे से ही वहां नेताओंं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कैप्टन आयुष यादव के घर के बाहर जमावड़ा
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कैप्टन आयुष यादव का शव शुक्रवार को श्रीनगर से सेना के जहाज से डायरेक्ट चकेरी एयरपोर्ट लाये जाने की सूचना मिली है। दिल्ली से शहीद की बॉडी रवाना हो चुकी है। कहा जा रही है शाम तक प्लेन यहां पहुंचेगा और आज ही शहीद आयुष को अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से कैप्टन आयुष यादव के घर के बाहर जमा हैं लोग
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसके बाद चकेरी एयरपोर्ट से आयुष का शव आर्मी की गाड़ी से उनके जाजमऊ स्थित निवास 165, डिफेंस कॉलोनी पर लाया जाएगा। घर पर अंतिम दर्शन के बाद सिद्धनाथ घाट के लिए रवांना होंगे। फिर वहां पहुंचकर सेना द्वारा पूरे सम्मान के साथ उन्हें मुखाअग्नि दी जाएगी। कैप्टन आयुष यादव के घर नेताओं का तांता लगना शुरू हो गया है। बड़े-बड़े नेता शहीद के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंच रहे है। सुबह से वहां भारी भीड़ जुटी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी पहुंचे आयुष के परिजनों से मिलने
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सबसे पहले वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल पहुंचे। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बयानबाजी करने के बजाय ठोस कदम उठाए। आतंकी घटनाओं के होने का कारण केंद्र सरकार की नीतियां हैं जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की बयानबाजी का ही असर है जो सरहदों पर हमले बढ़ रहे हैं। सरकार ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए।
उनके बाद वहां कानपुर के पूर्व डिप्टी मेयर पीएन राय भी पहुंचे। उन्होंने कैप्टन आयुष की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए। मीडिया के सामने उन्होंने किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं की।
उनके बाद वहां कानपुर के पूर्व डिप्टी मेयर पीएन राय भी पहुंचे। उन्होंने कैप्टन आयुष की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित किए। मीडिया के सामने उन्होंने किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं की।
कैप्टन आयुष के घर के बाहर पूर्व सीएम अखिलेश यादव का काफिला
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
शहीद के परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश
यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव कानपुर के जाजमऊ स्थित शहीद के घर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले कैप्टन आयुष के माता-पिता से मुलाकात की। उनसे बातचीत की। तकरीबन आधा घंटा अखिलेश वहां डटे।
यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव कानपुर के जाजमऊ स्थित शहीद के घर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले कैप्टन आयुष के माता-पिता से मुलाकात की। उनसे बातचीत की। तकरीबन आधा घंटा अखिलेश वहां डटे।
शहीद कैप्टन आयुष के घर पूर्व सीएम अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसके बाद अखिलेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा सरकार को वार्ता के साथ अपनी ताकत का भी एहसास कराना चाहिए। अपने इस कथन से उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा।
इसके अलावा उन्होंने कहा परिवार को लाभ दिलाने के लिए सपा सरकार ने जो नीतियां बनाई है उस पर भी वर्तमान सरकार को काम करना चाहिए। इससे शहीदों के परिवारों को सहायता मिलेगी।
इसके अलावा उन्होंने कहा परिवार को लाभ दिलाने के लिए सपा सरकार ने जो नीतियां बनाई है उस पर भी वर्तमान सरकार को काम करना चाहिए। इससे शहीदों के परिवारों को सहायता मिलेगी।