{"_id":"6a0e1e5220b5e79770037a0b","slug":"martolia-builder-duped-man-of-rs-1395-lakh-report-says-kanpur-news-c-362-1-ka11025-148017-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मार्तोलिया बिल्डर ने 13.95 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मार्तोलिया बिल्डर ने 13.95 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के मार्तोलिया बिल्डर एंड डेवलपमेंट के मालिक विजय सिंह मार्तोलिया पर इंदिरानगर निवासी अमित वालिया ने प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 13.95 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार वर्ष 2018 में जुगराजपुर, बिठूर स्थित शोभन सरकार ग्रीन सिटी परियोजना का विज्ञापन दिखाकर उन्हें आकर्षक सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, पार्क, क्लब हाउस, स्कूल और अस्पताल का भरोसा दिया गया था। इस पर विश्वास कर उन्होंने फेस-3 में पांच प्लॉट बुक कराए थे। बाद में उन्हें गुमराह कर तीन प्लॉट के बदले बसौसी मालिकपुर स्थित दूसरी परियोजना में दो प्लॉट आवंटित किए गए। आरोप है कि पीड़ित ने बैंक खातों के माध्यम से कुल 13,95,780 रुपये बिल्डर और उसके निजी खाते में जमा किए।
बाद में साइट का निरीक्षण करने पर वहां कोई विकास कार्य नहीं मिला और जमीन भी बिल्डर के नाम नहीं पाई गई। इसके बाद कई बार अनुरोध के बावजूद टालमटोल किया गया और बाद में पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं विजय सिंह मार्तोलिया ने बताया कि आपसी लेन-देन का मामला था। दोनों पक्षों में बातचीत हो गई है।