{"_id":"5ead9c419688d50d4c7bb39a","slug":"mars-will-enter-aquarius-tomorrow-see-the-condition-of-your-zodiac","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ राशि में कल प्रवेश करेंगे मंगल, कई राशियों पर अच्छा तो कई पर खराब प्रभाव, देखे अपनी राशि का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ राशि में कल प्रवेश करेंगे मंगल, कई राशियों पर अच्छा तो कई पर खराब प्रभाव, देखे अपनी राशि का हाल
Sun, 03 May 2020 01:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहों के सेनापति मंगल राशि बदलकर चार मई को मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि इस संबंध में पंचांग भेद भी हैं। मकर राशि में मंगल, गुरु और शनि की युति बनी हुई है। मंगल के निकलने के बाद गुरु और शनि मकर राशि में रह जाएंगे। इन दोनों ग्रहों की मकर राशि में युति 59 साल बाद बनेगी। इसका कई राशियों पर अच्छा और कई राशियों पर खराब प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिष सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पवन तिवारी और आचार्य मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि मकर राशि में गुरु-शनि की युति सन् 1961 में बनी थी। 11 मई की शाम शनि और 14 मई की रात गुरु ग्रह वक्री हो जाएंगे। इसके बाद ये दोनों ग्रह मकर राशि में एक साथ वक्री रहेंगे।

देश-दुनिया के लिए लाभदायक रहेगी वक्री स्थिति
वक्री गुरु 29 जून की रात धनु राशि में प्रवेश करेंगे। तब तक इन दोनों ग्रहों की वक्री स्थिति देश-दुनिया के लिए लाभदायक रहने वाली है। इन दोनों ग्रहों के शुभ असर से दुनियाभर में फैली महामारी का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। आर्थिक संकट पर नियंत्रण होने लगेगा। प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा होगी। धनु गुरु के स्वामित्व की राशि है और मकर शनि के स्वामित्व की, ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशियों में वक्री रहेंगे। 13 सितंबर को गुरु, धनु में और 29 सितंबर को शनि, मकर में मार्गी होंगे।
राशियों पर असर
मेष: खर्च में बढ़ोतरी के साथ ही धन के स्रोत भी खुलते नजर आ रहे हैं। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। लंबे समय वाले रोग से छुटकारा मिलेगा।
वृष: वृष राशि के जातकों के क्रोध में वृद्धि के आसार हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। घर एवं वाहन सुख के आसार भी बन रहे हैं।
मिथुन: इस राशि के लोगों के आय के माध्यम सीमित बने रहेंगे। अचानक खर्च भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।

कर्क: धन के नए द्वार खुल सकते हैं और व्यवसाय से लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए ये समय उचित नहीं है, इस समय विद्याध्ययन में रुकावट पैदा हो सकती है।
सिंह: इस अवधि में क्रोध में वृद्धि होगी। जिस वजह से दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। नया कार्य शुरू होने की भी बड़ी संभावना है।
कन्या: मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से कन्या राशि के जातकों के भाग्य में किसी प्रकार की बाधा पैदा हो सकती है। पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और व्यवसाय में भी मुनाफा मिलेगा। खर्चों में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
वृश्चिक: आय के साधनों में वृद्धि, घर व वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
धनु: संतान पक्ष से लाभ होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं से सहयोग मिलेगा। गुस्सा आपके कार्यों को बिगाड़ सकता है।
मकर: सुखों में इजाफा होगा, संतान की तरफ से कष्ट मिल सकता है। अपनी वाणी पर संयम बरतें। पेट संबंधी रोग हो सकता है।
कुंभ: घर या गाड़ी खरीदने के आसार बन रहे हैं। लंबी यात्रा से बचें। दांपत्य जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन: सफलता के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत है। शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा विवाद हो सकता है। भाग्य का साथ भी आपको कम मिलेगा।