फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married womans dead body found hanging in Kanpur Dehat, attempt to erase hand written note

Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हाथ में लिखा- सासु ने किया गलत काम, नोट मिटाने का प्रयास

Wed, 19 Apr 2023 10:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Apr 2023 10:26 PM IST
सार

Kanpur Dehat Crime: अमराहट थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Married womans dead body found hanging in Kanpur Dehat, attempt to erase hand written note
Kanpur Dehat Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में अमराहट थाना क्षेत्र के महटौली गांव में बुधवार को घर के अंदर में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

वहीं, मृतका के हाथ पर एक नोट भी लिखा हुआ था, जिसे मिटाने का भी प्रयास किया गया था। महटौली गांव निवासी धीरेंद्र राजपूत ने बताया कि बेटे शिवाजी की 2021 दिसंबर को औरैया के थाना बेला के जडेर गांव निवासी संध्या देवी उर्फ रेशमा (22) से शादी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार को सभी लोग खाना खाने के बाद खेत पर काम करने के लिए चले गए। घर में बहू अकेली थी। इस दौरान उसने कमरे की छत पर लगे लोहे के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जब वह घर लौटे तो बहू को फंदे से लटका देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Married womans dead body found hanging in Kanpur Dehat, attempt to erase hand written note
Kanpur Dehat Crime - फोटो : अमर उजाला

हाथ में लिखा था नोट, लाइनें मिटाने का प्रयास
इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर सीओ प्रिया सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मृतका के हाथ पर सासू ने किया गलत काम लिखा मिला। यहीं पर कुछ लाइनें पेन से मिटाने की कोशिश की गई है।

Married womans dead body found hanging in Kanpur Dehat, attempt to erase hand written note
Kanpur Dehat Crime - फोटो : अमर उजाला

पिता बोले- बेटी को करते थे प्रताड़ित
वहीं, जानकारी पर विवाहिता के पिता सुरेश बाबू ससुराल पहुंचे और बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। सुरेश ने आरोप लगाया कि बेटी के हाथ में लिखे नोट को ससुराल वालों ने मिटाने का प्रयास किया।

Married womans dead body found hanging in Kanpur Dehat, attempt to erase hand written note
Kanpur Dehat Crime - फोटो : अमर उजाला

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमराहट थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। उन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed