{"_id":"65f344e5ddafc4b32d057124","slug":"married-womans-body-found-hanging-kanpur-news-c-220-1-akb1007-110083-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
Fri, 15 Mar 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के दुवारी में गुरुवार शाम को विवाहिता का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुवारी निवासी विकास कुमार ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। डेढ़ साल पहले सजेती थाना के टीकमगढ़ निवासी रूबी (23) के साथ हुई थी। गुरुवार को विकास भूसा लादने के लिए गया था। मां तारावती खेतों पर काम करने के लिए गईं थी। घर पर रूबी अकेली थी। शाम को खेतों से वापस लौटी तारावती ने बहू को कमरे में छत के कुंडे पर रस्सी के लटकते देख चीखने लगे। शोर सुन पहुंचे परिजन व पड़ोसियों ने आनन-फानन में फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।