फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman swings from the noose in Banda, the husband was troubled by drinking alcohol

बांदा सुसाइड: विवाहिता फंदे से झूली! पति के शराब पीने से थी परेशान, परिजन बोले- मारपीट कर की गई  है हत्या

Sun, 02 Apr 2023 06:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Apr 2023 06:09 PM IST
सार

Banda Suicide: गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल रायपुर में पति के शराब पीने से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman swings from the noose in Banda, the husband was troubled by drinking alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में पति के शराब पीने से क्षुब्ध विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल रायपुर गांव निवासी मीना (22) ने शनिवार की शाम घर में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

पति दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। उसका इलाज भी करा रहे थे। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। उधर, मीना के भाई सरैंयन (सतना) निवासी संदीप उर्फ बाबू ने बताया कि बहन की शादी 27 अप्रैल 2022 को दुर्गा प्रसाद के साथ की थी।
विज्ञापन

घटना वाले दिन मीना ने पिता कैलाश को फोन भी किया था कि उसके पति ने शराब पीकर पीटा है। मृतका की छोटी बहन रीना भी उसी घर में ब्याही है। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के वियोग में महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
वहीं, पति वियोग के चलते महिला ने सूने घर में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव निवासी भूरी देवी (45) ने शनिवार की रात छत के बयाले से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

घटना के संबंध में बेटे बाबू ने बताया कि उसके पिता राजा भैया की सात माह पहले मौत हो गई थी। तब से मां परेशान रहती थी। बाबू सूरत में रहकर कमाता है। चार दिन पहले वह गांव आया था। घटना वाले दिन वह रिश्तेदारी में निमंत्रण में गया था।

रविवार को सुबह वह घर पहुंचा, तो घर के दरवाजे बंद थे। मवेशी चिल्ला रहे थे। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो मां फंदे से लटकी मिली। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed