Auraiya News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के पटना ऐरवा के मजरा नगला बिजा में विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस बुलाई। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला बिजा निबासी इंद्रपाल यादव की पत्नी दिव्या (23) का रविवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर शव लटका मिला। पति इंद्रपाल ने बताया कि रविवार रात वह अपने पांच माह के बेटे के साथ जबकि पत्नी कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह उठा और कमरे का दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला।
अनहोनी की आशंका पर उसने किसी तरह दरवाजे की कुंडी हाथ डाल कर खोली तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। इधर बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही औरैया के ककोर चौकी क्षेत्र के तहगांव निवासी पिता श्रीप्रकाश व अन्य रिश्तेदारों भी जा पहुंचे। पिता ने बताया कि उसने बेटी की शादी दो वर्ष पहले की थी।
पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जता पुलिस बुलाई। सूचना पर ऐरवाकटरा थाना पुलिस व सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व तहसीलदार पीयूष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लिया है। पति व अन्य परिजनों से पूछताछ की। पति ने बताया कि वह अपने माता पिता से अलग मकान में रहता है।
उसने किसी भी तरह की विवाद न होने की जानकारी पुलिस को दी। इधर पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों द्वारा लगाए आरोपों पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।