फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman found hanging in suspicious condition, maternal side said - in-laws murdered and hanged the body

Fatehpur: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी मिला विवाहिता, मायका पक्ष बोला- ससुरालियों ने हत्या कर शव लटकाया है

Wed, 07 Feb 2024 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Feb 2024 03:18 PM IST
सार

Fatehpur News: हथगाम थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या कर टांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman found hanging in suspicious condition, maternal side said - in-laws murdered and hanged the body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में आरती देवी (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। मृतका क भाई शत्रुघ्न यादव ने पति द्वारिका प्रसाद, ससुर जगतपाल व सास सुरसती के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा लिखवाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आरती देवी की शादी 2023 में हथगाम थाना क्षेत्र के भूनाई का पुरवा मजरा गौरी ग्राम सभा के जगतपाल के पुत्र द्वारिका प्रसाद से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन हुआ करती थी। मृतका के दूसरे भाई अंगद सिंह ने बताया कि वो बहन को बुलाने के मंगलवार को उसके ससुराल गया था।
विज्ञापन

इस दौरान ससुर जगतपाल ने बहन को भेजने से मना कर दिया, तो वो वापस लौट गया था आज सुबह गांव के लोगों के द्वारा जानकारी हुई कि उसकी बहन बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed