फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Kanpur News: संदिग्ध स्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 31 Mar 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
रिचाा - फोटो : फाइल फोटो
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के द्विवेदीनगर में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पति और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नौबस्ता के कृष्ण विहार निवासी मनोज तिवारी की बेटी रिचा (28) की शादी 13 दिसंबर 2022 को द्विवेदीनगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा हरिशंकर के इकलौते बेटे दीपक उर्फ हिमांशु से हुई थी। दोनों के डेढ़ वर्षीय बेटी शांभवी उर्फ लक्ष्मी है। रविवार सुबह पति दीपक ने मायके वालों को बताया कि रिचा ने दुपट्टे के सहारे गले में फंदा डालकर जान दी है। रविवार सुबह नींद खुलने पर डेढ़ वर्षीय बेटी उनके बगल में लेटी हुई थी। रिचा पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी थी। उसे उतारकर वे लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पिता मनोज व भाई नीलेश ने गला दबा कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके में जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। रिचा के भाई नीलेश के मुताबिक ससुरालीजन कम दहेज का ताना देकर अक्सर मारपीट करते थे। बेटी पैदा होने के बाद और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। रविवार सुबह दीपक ने फोन करके फांसी लगाने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर मौके पर कोई नही मिला। पंखे के कुंडे से कोई फंदा भी नही लटक रहा था। गले पर जो निशान हैं वे गला दबाने के हैं। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed