फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Etawah, in-laws accused of murder

इटावा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 17 May 2022 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 May 2022 03:46 PM IST
सार

चौबिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Etawah, in-laws accused of murder
मृतक सपना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बसरेहर में चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरा बिठौली में मंगलवार सुबह छह बजे एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सपना (22) पत्नी अमित कुमार का शव घर के बाहर चारपाई पर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। 
विज्ञापन

मृतक महिला के चचेरे भाई सुरजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी चचेरी बहन सपना की शादी 30 अप्रैल 2021 को हुई थी। उनके कोई सगा भाई नहीं है और पिता अशोक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए हम चचेरे भाई उनका ध्यान रखते हैं। मृतक सपना अपनी चार बहनों में सबसे छोटी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के अनुसार, सोमवार को ही सपना ने अपने पिता अनिल को फोन करके ससुरालियों के मारपीट करने की जानकारी दी थी। इस पर हम सभी ससुरालियों से आकर बात करने ही वाले थे कि सुबह छह बजे फोन आया कि सपना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब हम सभी लोग सपना के ससुराल पहुंचे, तो देखा कि उसके पति सास ससुर गांव से फरार हो चुके थे।

वहीं, सपना के गले में और शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए। मृतक महिला के चाचा अनिल कुमार पुत्र होम सिंह ने सपना के पति, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, ससुरालीजनों के अनुसार सपना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसे इटावा अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed