फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances 45 days after marriage

Kanpur News: शादी के 45 दिन बाद संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 09 Apr 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances 45 days after marriage
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खमहैला में एक नवविवाहिता की शादी के 45 दिन बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को शव घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। खमहैला गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पुत्र रूप सिंह का विवाह 21 फरवरी 2026 को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी
विज्ञापन

रंजना (22) पुत्री महेंद्र पाल के साथ हुआ था। बुधवार सुबह सात बजे के करीब रंजना का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला।
देवर अंशू ने बताया कि भाभी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आईं तो मां शांति देवी, बहन अंशुल ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर जब परिजन कमरे के अंदर गए तो वह दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकती मिलीं। घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई। इधर मायके से रंजना के पिता महेंद्र पाल व अन्य परिजन जा पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। विवाहिता की मौत की जानकारी पर चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी जा पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में रंजना के देवर अंशू ने पुलिस को बताया कि भाई कृष्ण कुमार एक शुगर मिल में नौकरी करते हैं। वह सोमवार को ड्यूटी पर चला गए थे। घर पर वह मां, बहन व भाभी थीं। शाम को खाना खाने के बाद सभी कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह काफी देर तक भाभी नहीं उठी तो जगाने जाने पर घटना की जानकारी हुई। रंजना के पिता ने बताया कि बेटी की मौत की सूचना पर जब वह पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। पिता ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने व जांच कर कार्रवाई की बात कही। थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि मौके से साक्ष्य संकलन किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed