फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman dies, parents create traffic jam by keeping dead body

Kanpur News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने शव रखकर लगाया जाम

Sat, 06 Jun 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies, parents create traffic jam by keeping dead body
कन्नौज। विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शनिवार को कलक्ट्रेट रोड पर एसपी कार्यालय के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान कोतवाल सदर व गुरसहायगंज से परिजनों की तीखी नोकझोंक होने के एक घंटे बाद पुलिस रास्ता खुलवा सकी। इसके बादपरिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के थाना रसूलाबाद के अंता गांव निवासी रजोल कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पांच साल पहले पुत्री नेहा की शादी कोतवाली गुरसहायगंज के बढ़ौरा गांव निवासी शैलेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद पति शैलेंद्र, ससुर अवधेश, सास शिवकांती, जेठ सतेंद्र, ननद बन्ना व हरदोई के थाना हरपालपुर के जनकपुुर्वा निवासी ननदोई सुमित भूखा प्यासा रखकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि चार जून को पीट-पीट कर विवाहिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक व दो महिलाओं को हिरासत में लेने का दावा किया है। हालांकि, परिजनों का आरोप था कि स्थानीय पुलिस मामले में रुचि नहीं ले रही और पीड़ितों को ही डराने धमकाने का काम कर रही है। तब शव रखकर जाम लगाया है। सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल गुरसहायगंज अजय अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों से पुलिस अधिकारियों की नोकझोंक हो गई। कानून का वास्ता देकर पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाल गुरसहायगंज ने बताया कि परिजनों ने किसी के बहकावे में आकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों को समझा कर जाम खुलवा दिया गया है। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए महादेवी घाट के लिए रवाना हो गए। सीओ सिटी कुलवीर सिंह का कहना है कि विवाहिता की मौत के प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रोड जाम करने के मामले में चिह्नित लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed