फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman dies in Mahoba, husband jumps into burning pyre

सात जन्मों का साथ: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति कूदा पत्नी की जलती चिता में

Sun, 10 Apr 2022 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Apr 2022 11:05 AM IST
सार

महोबा में पति द्वारा पत्नी की जलती चिता पर कूदकर जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। झुलसे पति को सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। बता दें कि बृजेश की पत्नी ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जिससे पति बृजेश भी खासा आहत और उदास है। 

विज्ञापन
Married woman dies in Mahoba, husband jumps into burning pyre
मृतका उमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा में बेलाताल थाना अजनर के अकौना गांव निवासी रामरतन ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री उमा की शादी वर्ष 2016 में कस्बा जैतपुर निवासी बृजेश कुशवाहा से की थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करते थे। गुरुवार की रात बेडरूम में उमा का शव फर्श पर पड़ा था और गले में दुपट्टे का फंदा कसा होने पर घटना संदिग्ध मानी जा रही है। 

विज्ञापन

मृतका की मां तेज कुंवर ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी बेटी से रुपयों की मांग को लेकर मारपीट की गई थी। उसने दामाद को घर बुलाया और परिवार के लोगों से रुपये एकत्र कर 70 हजार दिए थे। नायब तहसीलदार कुलपहाड़ पंकज गौतम ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए और अपनी मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के एक तीन वर्षीय पुत्र कामेश है।
विज्ञापन

देर शाम अंतिम संस्कार के दौरान पति बृजेश भी चिता में कूद गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। इस दौरान वह मामूली रूप से झुलस गया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे, अभी तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed