{"_id":"66a6ae549f37495ff60adbb7","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-etawa-news-c-216-1-etw1001-114291-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Mon, 29 Jul 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज में था मायका, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ताखा (इटावा)। संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने करंट लगने से मौत होनी बताया है, जबकि मायके के लोगों ने मारपीट कर हत्या करने आरोप लगाया है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के बदरियापूठ निवासी पंकज की पत्नी शशी (32) रविवार को घर के कमरे में संदिग्ध हालात में पड़ी मिली।परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस ने ऊसराहार थाने भेजी।
पति का कहना है कि शशी को घर फर्राटा पंखे से करंट लग गया। जिसके बाद वह बदहवास हो गई। जिला अस्पताल लेकर पहुचे तो डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कन्नौज जिले के भीकपुर सानी निवासी करन ने बताया कि उसकी बहन शशी को पति व ससुरालियों ने पीटकर हत्या की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि ससुराल वालों ने करंट लगने से मौत होना बताया है। मृतका के परिजनों ने मारपीट कर मारने का आरोप लगाया है। शशी का पति पंकज दिव्यांग है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)