फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman died in suspicious circumstances, husband said  died after consuming abortion medicine

Hardoi: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति बोला- गर्भपात की दवा खाने से गई जान, भाई ने जताया वजह पर संदेह

Fri, 07 Jul 2023 07:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Jul 2023 07:28 PM IST
सार

Hardoi Crime: प्रभारी निरीक्षक धु्रव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के भाई ने मौत की वजह पर संदेह जताया है। मामले की जांच की जा रह है।

विज्ञापन
Married woman died in suspicious circumstances, husband said  died after consuming abortion medicine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के देविनपुरवा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। पति का कहना है कि गर्भ गिराने की दवा खाने के बाद  मौत हुई, जबकि मृतका का भाई पूरे मामले पर संदेह जता रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

देविनपुरवा निवासी योगेंद्र मजदूरी करता है। पांच साल पहले उसकी दूसरी शादी किरन (२७) निवासी  बनहेटा कोतवाली देहात सीतापुर के साथ हुई थी। पहली पत्नी से योगेंद्र के चार और दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसने किरन से शादी की थी।
विज्ञापन

योगेंद्र के मुताबिक शुक्रवार सुबह बच्ची को स्कूल छोड़कर घर पहुंचने पर किरन बेसुध पड़ी मिली। पूछने पर उसने बताया कि गर्भ गिराने की दवा खाई थी और उसी के बाद हालत बिगड़ गई। योगेंद्र का दावा है कि वह इलाज के लिए कछौना के एक प्राइवेट अस्पताल गया था, लेकिन किरन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी पर किरन का भाई पंकज मौके पर पहुंचा और मौत की वजह पर संदेह जताया। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जानकारी पर सीओ सतेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक धु्रव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed