फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman commits suicide by drinking acid

हरदोई: सौतेले बेटे को ससुराल में न रखने से आहत विवाहिता ने तेजाब पीकर दी जान

Tue, 15 Sep 2026 10:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 15 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by drinking acid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सरैंया में संदिग्ध हालात में तेजाब पीने से मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है कि ससुरालीजन सौतेले बेटे को साथ में नहीं रखने दे रहे थे। इससे विवाहिता परेशान थी। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने इसी विवाद के कारण तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या कर दी। वहीं प्राथमिक जांच में तेजाब पीकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।  
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के कचनार पाल निवासी पिंकी (26) ने 24 नवंबर 2025 को महमूदापुर सरैंया निवासी विमलेश से कोर्ट मैरिज की थी। पिंकी के पहले पति शोभित से एक बेटा विवेक है। विमलेश की पहली पत्नी रेनू की मौत हो चुकी है। विमलेश के रेनू से दो बच्चे आदित्य और तान्या हैं। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पिंकी ने अपनी मां मीना को फोन किया। उनके साथ रहने वाले विवेक का ध्यान रखने की बात कही। इसके बाद लगभग 12:30 बजे पिंकी ससुराल में तेजी से बिलख पड़ी। सास महेश्वरी शोर सुनकर अंदर गईं, तो पिंकी ने तेजाब पी लेने की बात कही। गंभीर हालत में पिंकी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पिंकी के ससुरालीजनों पर सौतेले बेटे को न रखने के विवाद में जबरन तेजाब पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed