{"_id":"6a5ce1d3152e6e64cf010577","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-not-bringing-80-lakh-in-dowry-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनों के सितम: दहेज में 80 लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों के सितम: दहेज में 80 लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 19 Jul 2026 10:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकाले जाने के मामले पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद ससुरालीजन विवाहिता के मायके पहुंचे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी सुरभि शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2011 को जनपद बांदा निवासी सौमित्र त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजनों ने 80 लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और इतने रुपये देने में असमर्थ हैं।

इसके बाद भी ससुरालीजनों की प्रताड़ना जारी रही। 22 अप्रैल को ससुरालीजनों ने उसे मारा-पीटा और घर से निकाल दिया। आरोप है कि 11 जुलाई 2026 को पति व अन्य ससुरालीजन एक बार फिर उसके घर आए और उसके पिता को बेरहमी से पीटा।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सौमित्र त्रिपाठी, ससुर देव नारायण, सास पंचलता समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।