फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman along with child committed suicide, mother and daughter bodies were lying on the track

Orai: विवाहिता ने मासूम के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, ट्रैक पर पड़ा था मां-बेटी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Jun 2024 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jun 2024 12:59 PM IST
सार

Orai News: एट थाना क्षेत्र में विवाहिता ने तीन वर्षीय मासूम के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Married woman along with child committed suicide, mother and daughter bodies were lying on the track
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में एट थाना क्षेत्र में विवाहिता ने तीन वर्षीय मासूम के साथ ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। वहां से गुजर रहे किसानों ने रेलवे ट्रैक पर मां-बेटी के शव पड़े देखे, तो अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

वहीं, परिजनों को सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार, एट थाना क्षेत्र के पिंडारी निवासी अंजना राजपूत (32) पत्नी केशव राजपूत और तीन वर्षीय मासूम बच्ची अंशिका राजपूत को लेकर तड़के सुबह बिना बताए घर से निकालकर रेलवे ट्रैक पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर उसने कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक गुजर रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। टक्कर लगने के बाद मां-बेटी के शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़े हुए थे। वहां से गुजर रहे सुबह के समय किसानों ने जब दो शवों को लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार थी
उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार का कहना है कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed