फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married couple cast vote before completion of rituals in hardoi, said  vote to strengthen democracy

पहले मतदान, फिर सात फेरे: शादीशुदा जोड़े ने रस्में पूरी होने से पहले डाला वोट, बोला-लोकतंत्र को करें मजबूत

Thu, 04 May 2023 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 May 2023 03:00 PM IST
सार

Hardoi Nikay Chunav: शाहबाद कस्बे में शादीशुदा जोड़े ने रस्में पूरी करने से पहले मतदान किया। दोनों ने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है।

विज्ञापन
Married couple cast vote before completion of rituals in hardoi, said  vote to strengthen democracy
वोट डालने के बाद शादीशुदा जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी की रस्में पूरा होने से पहले नई नवेली दुल्हन ने सुबह बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी हुई। दूल्हे के साथ-साथ फेरे लिए, फिर बरात की विदाई हुई। नई नवेली दुल्हन की इस पहल की चर्चा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में है।

विज्ञापन

मिली जाकनारी के अनुसार, शाहाबाद कस्बे की रहने वाली अंजली मिश्रा की बरात बुधवार को बरात आई थी। गुरुवार को शादी की सभी रस्में चल रही थीं। इस बीच दुल्हन अंजली अपने पास के मतदान केंद्र कल्लू नगला पहुंची और वहां पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसके बाद घर गई जहां दूल्हे के साथ सात फेरे लेने के साथ शादी की सभी रस्में पूरी हुई। इसके बाद दुल्हन की विदाई के साथ बारात विदा हुई। अंजली मिश्रा की लोकतंत्र को मजबूत करने की इस पहल की तारीफ क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed