{"_id":"5824c2eb4f1c1b7304b37d4e","slug":"married-at-night-next-morning-gave-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में हुआ निकाह, सुबह दुल्हे ने दे दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में हुआ निकाह, सुबह दुल्हे ने दे दिया तलाक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
दुल्हे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा में निकाह के अगले दिन दुल्हन की सारी खुशियां लुट गई, जब उसके पति ने एक ही झटके उसे तलाक दे दिया। विदाई के समय कार में बैठी दुल्हन को लालची दुल्हे ने कार या फिर महंगी बाइक न मिलने पर उलाहना दिया तो उसने कार रुकवा दी। वह लौटकर बारात घर आई और विदा होने से इनकार कर दिया। घंटों चली पंचायत के बाद मौलवी ने मौके पर तीन तलाक करा दिया। फिर मेहर की रकम में पुराने नोट मिलने पर लड़की पक्ष ने बवाल कर दिया। गुरुवार देर रात मेहर की रकम में नए नोट देने पर समझौता हो गया।
मुंशीपुरवा में रहने वाली युवती का निकाह इलाहाबाद के सिकंदरा के अस्तकीम अहमद के साथ तय हुआ था। बुधवार को बारात मुंशीपुरवा बारातघर पहुंची। रात में धूमधाम से निकाह हुआ। गुरुवार सुबह विदाई के वक्त दूल्हा दहेज में कार या फिर महंगी बाइक न मिलने पर उखड़ गया। परिजनों के हस्तक्षेप पर वह दुल्हन को विदा कराने को राजी हुआ। दुल्हन के अनुसार रास्ते में दूल्हे और उसके घर की महिलाओं ने दहेज कम मिलने की उलाहना देते हुए खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी।
जब जेवर उतारने की कोशिश की गई तो वह भड़क गई। उसने कार नयापुल पर रुकवा ली और फोन कर भाइयों को बुलवा लिया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को बारातघर वापस ले आए। यहां पर दुल्हन ने विदा होने से इनकार कर दिया। घंटों चली पंचायत के बाद मौलवी ने दूल्हे से तीन बार तलाक कहलाकर संबंध तुड़वा दिए।