फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Marriage without dowry in-laws, bride said this thing

ससुराल वालों ने की बिना दहेज शादी की पहल, दुल्हन बोली सात जन्मों तक मिलें मुझे ऐसे सास-ससुर

Mon, 30 Nov 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Nov 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Marriage without dowry in-laws, bride said this thing
ससुराल वालों की बिना दहेज शादी की पहल से गदगद मोनिका बोली - फोटो : amar ujala
कार्तिक पूर्णिमा पर परिणय सूत्र में बंधने जा रहीं मोनिका त्रिवेदी अपने ससुराल वालों की अनोखी पहल से गदगद हैं। वह कहती हैं, एक नए परिवार का हिस्सा बनने जा रही हूं। भाग्यशाली बेटियों को ही ऐसी ससुराल मिलती है, जैसी मुझे मिल रही है। उम्मीद है कि मेरी शादी दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खात्मे की नजीर बनेगी। नई परंपराओं के आगाज का बीज बोएगी।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को सबक मिलेगा, जो बेटियों की शिक्षा के बजाय दहेज को ही विवाह का आधार मानते हैं। ईश्वर से यही कामना हैै कि सात जन्मों तक मुझे ऐसे सास-ससुर मिलें। आरएसपुरम, सर्वोदय नगर की मोनिका की खुशियों के पीछे खड़े हैं, उनके ससुर प्रतिष्ठित अधिवक्ता कमलेश पाठक और दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त सास सुषमा पाठक। दंपति ने अधिवक्ता बेटे चिन्मय की शादी में दहेज न लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यही नहीं, सोमवार को बिठूर रोड स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन में होने वाली शादी के दौरान सास-ससुर अपनी बहू को उपहार में कार भी भेंट करेंगे। मोनिका के पिता संजय त्रिवेदी दूरसंचार विभाग में राजभाषा अधिकारी के पद से रिटायर हैं। मोनिका ने प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनएनआईटी) से गणित में एमएससी की है, जबकि उनके होने वाले पति चिन्मय कानपुर कोर्ट में वकालत करते हैं। इनकी सगाई 25 अक्तूबर को हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Marriage without dowry in-laws, bride said this thing
दुल्हन के पिता और ससुर - फोटो : amar ujala
समाज को संदेश देना चाहता हूं
दहेज से घृणा है। लड़कियों के वैवाहिक मुकदमे नि:शुल्क लड़ता हूं। बेटे के विवाह से समाज को संदेश देना चाहता हूं। बेटियों के विवाह में दो से ढाई हजार लोग आमंत्रित थे, लेकिन इस बार पारिवारिक व कुछ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया है। दुबई से लौटे बेटी-दामाद भी समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे।
कमलेश पाठक, अधिवक्ता

विवाह मिसाल बने तो खुशी होगी
ईश्वर से कामना है कि नई परंपरा की शुरुआत हो और दहेज की कुरीति के खिलाफ यह विवाह एक मिसाल बने। कोरोना के चलते विवाह समारोह में दोनों ओर से कुल 100 लोगों को ही निमंत्रण दिया है। सभी की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर विवाह समारोह भी दिन का ही रखा गया है। 
संजय त्रिवेदी, मोनिका के पिता

समाज प्रभावित होगा तो विवाह सफल
शिक्षा ही जीवन की कुंजी है। मोनिका पर मां सरस्वती की कृपा है। गृहलक्ष्मी के रूप में मोनिका के साथ जीवन पथ पर चलने को तैयार हूं। परिवारवालों का छोटा सा प्रयास समाज को प्रभावित कर सके तो विवाह को सफल मानूंगा।
चिन्मय पाठक, वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed