फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Marriage set a trap

Kanpur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 19 Nov 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Marriage set a trap
भरथना। मोहल्ला ब्रजराज नगर की पीपल वाली गली में मंगलवार दोपहर एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी की छत के रास्ते घर में पहुंचकर मुख्य गेट खुलवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन


अमित उर्फ भोला और उनके पिता जितेंद्र मंगलवार सुबह काम पर गए थे। उसकी मां पूनम देवी पास ही स्थित एक दुकान पर गई थीं। वहीं, छोटी बहन अनुष्का स्कूल गई हुई थी। अमित की पत्नी आंकाक्षा (22) घर में अकेली थी। दोपहर लगभग 12 बजे अनुष्का स्कूल से लौटी तो मुख्य गेट नहीं खुला। काफी देर तक गेट न खुलने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। पड़ोसियों ने घर के भीतर झांककर देखा तो आकांक्षा का शव बरामदे में पड़े जाल में बने रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी होने पर सास पूनम देवी और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की छत से घर में जाकर अंदर से बंद मुख्य दरवाजा खोला। इसके बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूनम देवी ने बताया कि बहू आकांक्षा का मायका कानपुर देहात के उदयपुर गांव में है। बताया कि करीब सात माह पहले आंकाक्षा से किया था। बताया कि आंकाक्षा बोल नहीं पाती थी। पूनम ने बताया कि बेटा मजदूरी और पति फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मायके वालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed