फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   marriage in temple police witness

पुलिस बनी गवाह, मंदिर में हुए फेरे

Tue, 28 Mar 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:40 PM IST
सार

-युवती ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की कराई थी रिपोर्ट
-रिपोर्ट के बाद लड़के परिजन हुए राजी, पुलिस ने की मध्यस्थता

विज्ञापन
marriage in temple police witness
देवकली पुलिस चौकी में शादी के बाद दूल्हा दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया में एक युवती ने रविवार रात गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद लड़के के परिजन शादी को राजी हो गए। पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला लिया। लड़की शादी के जोड़े में पहुंची तो लड़का परिजन व रिश्तेदारों के साथ पहुंचा।
विज्ञापन

 

पुलिस ने देवकली मंदिर में लड़का-लड़की के फेरे करवाए। कोतवाली क्षेत्र के मढ़ापुर निवासी संगीता (18) ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही बलवीर ने उससे प्रेम का इजहार किया था। शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर उसने हामी भर दी। इसके बाद युवक ने उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन

 

जब उसने शादी के लिए कहा तो युवक व उसके परिजन विरोध करने लगे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने की खबर लड़के वालों को लगी तो गांव में पंचायत पड़ी। पंचायत के बाद लड़के के परिजन शादी को राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज थी तो दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने अपनी बात रखी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला लिया। शादी का जोड़ा पहनकर दुल्हन अपने परिजनों के साथ पहुंची तो दूल्हा भी बारात लेकर पहुंचा।

 

देवकली चौकी इंचार्ज उपेंद्र राय लड़का लड़की को मंदिर ले गए। इसके बाद देवकली मंदिर में दोनों के फेरे हुए। चौकी इंचार्ज उपेंद्र राय ने बताया कि लड़के की मां शादी के विरोध में थी। वह बाद में राजी हो गई। अब दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed