{"_id":"610964d82280ca066777f4e8","slug":"marriage-grant-and-family-benefit-scheme-forgery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान योजना फर्जीवाड़ा: 990 आवेदनों की जांच में 116 ही पात्र मिले, 48 अफसरों की टीम जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान योजना फर्जीवाड़ा: 990 आवेदनों की जांच में 116 ही पात्र मिले, 48 अफसरों की टीम जांच में जुटी
Tue, 03 Aug 2021 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:22 PM IST
सार
शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ के 2117 अपात्र आवेदन पत्रों की जांच दोबारा की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में हुए भ्रष्टाचार की दोबारा जांच कर रहे 48 में 22 अफसरों ने मंगलवार तक अपनी रिपोर्ट परियोजना निदेशक आरके चौधरी को सौंपी है। इन अफसरों को 990 आवेदन पत्रों के सत्यापन में 116 ही पात्र मिले हैं, शेष सभी अपात्र मिले हैं।
शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ के 2117 अपात्र आवेदन पत्रों की जांच दोबारा की जा रही है। अफसरों को 27 जुलाई तक जांच कर रिपोर्ट सौंपनी थी लेकिन लापरवाही के कारण दो सप्ताह बाद भी केवल 22 अफसर ही अपनी रिपोर्ट सौंप पाए हैं।
शादी अनुदान के 440 आवेदन पत्रों में 23 पात्र मिले और पारिवारिक लाभ योजना के 550 आवेदन पत्रों में 93 पात्र मिले हैं। फर्जी आवेदन पत्रों की दोबारा जांच समाज कल्याण प्रमुख सचिव के रविन्द्र नायक के निर्देश पर जिलाधिकारी करा रहे हैं। सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन को भेजी जाएंगी।