फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   marriage

25 नवंबर से 13 दिसंबर तक ही विवाह के मुहूर्त

Tue, 04 Aug 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
marriage
कानपुर। इस साल शादी के 10 ही शुभ मुहूर्त हैं। ये मुहूर्त 25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच हैं। इसके बाद चार महीने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 22 अप्रैल से लगन शुरू होगी।
विज्ञापन

इस बार देवोत्थानी एकादशी 25 नवंबर को है। इसी दिन से मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाएगी। पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक अध्यक्ष पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया नवंबर में तीन और दिसंबर में सात शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास रहेगा। 16 जनवरी से गुरु अस्त हो जाएंगे, जो 14 फरवरी को उदय होंगे। 13 फरवरी से शुक्र अस्त हो रहे हैं। उनका उदय 20 अप्रैल को होगा। इसके चलते इस कालखंड में विवाह नहीं होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया 22 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। ज्योतिषाचार्य स्वाति सक्सेना ने बताया कि 24 नवंबर को चातुर्मास खत्म होते ही धनुर्मास शुरू हो जाएंगे। ये 15 दिसंबर से 13 जनवरी तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि सूर्य देव राशि परिवर्तित कर वृश्चिक से धनु में संचरण शुरू कर देते हैं, तब धनु संक्रांति होती है। इस धनुर्मास में शुभ संस्कार वर्जित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं शुभ मुहूर्त
नवंबर : 25, 29 व 30
दिसंबर : 1,7,8,9,10,11 व 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed