{"_id":"6903ade14c52520dbc0dbc32","slug":"marpet-alleged-by-je-who-was-checking-etawa-news-c-216-1-etw1002-132712-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चेकिंग करने गए जेई ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चेकिंग करने गए जेई ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में सराय दयानत में चेकिंग करने गए जेई ने मोहल्ले के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने थाने पहुंचकर जेई पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेई राकेश कुमार ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह संविदा कर्मी अशोक कुमार, रवि कुमार और ह्देश कुमार के साथ सराय दयानथ मोहल्ले में बुधवार सुबह आठ बजे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति बिजली चोरी करते मिला। संविदा कर्मी कनेक्शन काटने लगे तो गृह स्वामी और उसके भाई अभद्रता करने लगे। बताया कि आरोपियों ने मेरी बाइक की चाबी निकालकर गालियां दीं। विरोध करने पर भाइयों समेत साठ लोगों ने पीट दिया। वहीं दूसरी पक्ष की कई महिलाओं ने थाने पहुंचकर जेई और बिजली निगम के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों तरफ से आरोप लगाए गए हैं। हालांकि महिलाओं ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
एक्सईएन हनुमान प्रसाद ने बताया कि जेई के साथ मारपीट की गई है। इस संबंध में जेई ने थाने में तहरीर दी है। साथ ही विभागीय स्तर से एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई कराने के लिए आग्रह किया गया है। यदि बिजली निगम की टीम ने अभद्रता की है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। यदि कर्मचारी दोषी हाेंगे तो उन पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।