फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Markets are decked up for Rakshabandhan, with attractive rakhis attracting sisters.

Kanpur News: रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, बहनों को लुभा रहीं आकर्षक राखियां

Thu, 27 Aug 2026 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Markets are decked up for Rakshabandhan, with attractive rakhis attracting sisters.
कानपुर देहात। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले के प्रमुख बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बहनों को खूब लुभा रही हैं। इस बार बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद के मुताबिक कई तरह की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर, पुखरायां, रसूलाबाद, झींझक, सिकंदरा, रूरा, मूसानगर समेत अन्य प्रमुख कस्बों की बाजार इन दिनों गुलजार है। बाजार में रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी हो रही है। राखियों की दुकान पर सामान्य राखियां 10 से 20 रुपये, मोती और स्टोन वाली राखियां 30 से 80 रुपये, डिजाइनर राखियां 50 से 150 रुपये तथा आकर्षक फैंसी राखियां 100 से 250 रुपये तक में बिक रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून, लाइट और म्यूजिक वाली राखियां भी दुकानों पर उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत करीब 50 से 200 रुपये तक है। वहीं चांदी जैसी डिजाइन वाली प्रीमियम राखियां 400 से 1000 रुपये तक में मिल रही हैं। अकबरपुर के दुकानदार राहुल, शिवम का कहना है कि रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ राखियों की खरीदारी बढ़ने लगी है। बहनें भाई की पसंद के अनुसार रंग और डिजाइन वाली राखियां पसंद कर रही हैं। बाजारों में राखियों के साथ गिफ्ट पैक और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

....................
राखियों के साथ मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी बढ़ी रौनक
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में राखियों के साथ मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। बहनें भाइयों के लिए राखी के साथ उपहार भी पसंद कर रही हैं। दुकानों पर कपड़े, परफ्यूम, कॉस्मेटिक, घड़ी, चॉकलेट और आकर्षक गिफ्ट पैक सजाए गए हैं। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी पर्व को देखते हुए विशेष पैकिंग की तैयारी की जा रही है। दुकानदारों को रक्षाबंधन पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed