Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Markets are abuzz with Chhath shopping

Kanpur News: छठ की खरीदारी से बाजार गुलजार, सूप-दउरा की सबसे अधिक मांग

Fri, 13 Nov 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz with Chhath shopping
कानपुर। छठ पूजा को लेकर बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में रौनक रही। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पूजा की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की। विजयनगर चौराहा, बर्रा, सचान चौराहा और गोविंदनगर के बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप और दउरा (बड़ी डलिया) की सबसे अधिक मांग रही। प्रसाद सजाने के लिए इनकी खरीदारी तेज रही। फलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जुटी। केला, सेब, संतरा, सिंघाड़ा, नारियल और गन्ने के साथ शकरकंद व शरीफा की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रसाद बनाने के लिए गुड़, घी, आटा और सूखे मेवे खरीदे गए। पारंपरिक प्रसाद तैयार करने के लिए लोगों ने मिट्टी के चूल्हे भी खरीदे। बाजारों में पीतल के बर्तनों, साड़ी और धोती की मांग रही। वहीं, पूजा के लिए सिंघाड़ा, मूली और गेंदे के फूलों की भी अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed