फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   market is still not picked up pace after note ban

नोटबंदी को एक महीना पार, बाजार अभी भी नहीं पकड़ सका रफ्तार

Thu, 08 Dec 2016 06:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 06:49 PM IST
सार

स्वाइप और पेटीएम से भुगतान की जानकारी न होने से बढ़ी समस्या  

विज्ञापन
market is still not picked up pace after note ban
डेमो

विस्तार

हमीरपुर के मौदहा में नोटबंदी से बाजार में छाया संकट बरकरार है। करेंसी न होने से सन्नाटा छाया है। स्वाइप व पेटीएम की मदद से स्थिति में सुधार हो सकता है लेकिन ज्यादातर ग्राहकों और दुकानदारों को इसकी जानकारी नहीं है। गुरुवार को दुकानों, पेट्रोल पंपों व गल्ला मंडियों में लेनदेन प्रभावित होने पर लोगों से बातचीत की गई। कुछ व्यापारियों ने बैंकों में ऐसी मशीनों के लिए आवेदन किए हैं। फिलहाल बैंक इन्हें मशीनें नहीं दे सकी हैं। 
विज्ञापन


आवेदन किया है  
कस्बे के हाइवे पर बड़े चौराहे स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के प्रबंधक शिवचरन कहते हैं कि अभी तक कैशलेस लेन देन के लिए कोई मशीन ही नहीं है। स्थानीय स्टेट बैंक शाखा में चार दिन पूर्व मशीन के लिए आवेदन कर चुके हैं। लेकिन अभी तक मशीन नहीं मिली है। 
विज्ञापन


व्यापार हो रहा चौपट  
कृषि उत्पादन मंडी समिति में गल्ले के थोक व्यापारी श्रीपाल गुप्ता कहते हैं कि उन्हें स्वाइप व पेटीएम मशीनों के बारे में जानकारी नहीं है। किसान से अनाज खरीदने में 50 हजार रुपये बैंक ने दस दिन में दिए हैं। पांच बोरी तिल खरीदने में ही रुपये चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन मिलने पर सीखेंगे  
कस्बे के मुख्य मार्ग पर बिल्ंिडग मैटेरियल के दुकानदार सुभाष शिवहरे ने कहा कि कैशलेस व्यवस्था के लिए उन्होंने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में आवेदन कर रखा है। लेकिन मशीन अभी तक नहीं मिली है। मशीन मिलने पर पहले इसे खुद चलाना सीखेंगे। 

मशीन का कहीं नामोनिशान नहीं 
कस्बे में मुख्य मार्ग में बजाज एजेंसी के प्रोपराइटर राजा बजाज ने बताया कि अभी मशीन का कहीं नामोनिशान नहीं है। व्यापार मजदूरों से लेकर पढ़े लिखे लोगों तक होता है। जो महीने में किश्त अदा करते हैं। ज्यादातर लोगों के बैंक में खाते ही नहीं है। कैसे काम चलेगा। 

ऐसे जुड़े पेटीएम से 
पेटीएम के सभी लेनदेन दो मोबाइलों के बीच होते हैं। कोई भी एंड्रायड फोन का इस्तेमाल करने वाला प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप डाउन लोड कर सकता है। इसे मोबाइल नंबर जुड़ते ही इस्तेमाल करने वाले को यूजरनेम पासवर्ड बनाना होता है। इसके बाद अपने बैंक खाते को इससे लिंक करते हैं। जिस दुकान पर पेटीएम से भुगतान लेने की सुविधा होती है। उसके मोबाइल नंबर को इंटर करते ही धनराशि ट्रांसफर करने का ऑफ्शन आता है। दुकानदार का क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड अपने मोबाइल से स्केन करके भी भुगतान किया जा सकता है। भुगतान करते ही दोनों के पास एसएमएस आ जाते हैं। 


दुकानदार ऐसे जुड़े 
दुकानदार भी ऐप डाउन लोड कर इससे जुड़ सकता है। एक दिन में 10 हजार रुपये तक का भुगतान लेने पर दुकानदार को कोई सर्विस चार्ज नहीं देना पड़ता। डेढ़ लाख से अधिक का भुगतान प्रतिदिन लेने पर डेढ़ से चार प्रतिशत सर्विस चार्ज पेटीएम को देना पड़ता है। केवाईसी (नो योर कस्टमर) फॉर्म भरने पर डेढ़ और न भरने पर चार प्रतिशत सर्विस चार्ज देना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed