फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Market buzzes with activity amidst fluctuations in gold and silver prices

Kanpur News: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में रौनक

Sun, 05 Jul 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Market buzzes with activity amidst fluctuations in gold and silver prices
कानपुर। सोना-चांदी के भाव में शनिवार को मामूली गिरावट देखने को मिली। हालांकि एक जुलाई को तेज गिरावट के बाद से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ था। भावों में उठापटक के बीच सुस्त पड़े बाजार में हल्की रौनक आने लगी है। शनिवार को चांदी का भाव 2,40,500 रुपये प्रति किलो और सोने के दाम 1,50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एक जुलाई को चांदी का भाव 2,29,950 रुपये प्रति किलो और सोने के दाम 1,43,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए थे। इसके बाद से सोना-चांदी के भावों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को चांदी का भाव 2,41,750 रुपये प्रति किलो और सोने के दाम 1,50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए थे। एक दिन की तुलना में सोना-चांदी के भावों में मामूली कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि सोना-चांदी के दामों में जितनी गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। आगे भावों में बहुत अधिक अंतर नहीं दिखेगा। बाजार बढ़ेगा और इसमें स्थिरता देखने को मिल सकेगी। इसका बाजार पर असर भी आ रहा है। निवेशक भी बाजार में लौटने लगे हैं। सराफा भी आगे आने वाले त्योहारों आदि की खरीद के लिए खरीदारी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार में सबसे ज्यादा चांदी में निवेश होता है। पूर्व में सबसे ज्यादा उठापटक इसी में थी। चांदी के भाव जून की तुलना में काफी कम हो गए हैं। दो जून को चांदी का भाव प्रति किलो 2,74,000 रुपये और सोने का 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। बाजार में सोना-चांदी में निवेश करने वाले वापस आ गए हैं। अब प्रतिदिन 7-10 किलो सोना बिक रहा है। पूर्व में 2.5 से पांच किलो तक सोना बिका था। 100 किलो बिकने वाली चांदी भी 150 किलो के स्तर के पार चली गई है। शहर में सामान्य दिनों में 35 किलो सोना और दो हजार किलो चांदी बिक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed