{"_id":"69ebdb15fc54c20a610626ac","slug":"marina-house-triumphs-in-chess-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-146255-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता में मैरीना हाउस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता में मैरीना हाउस ने मारी बाजी
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर स्थित वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। आयोजन ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (एआईसीएफ) के चेस इन स्कूल प्रोग्राम के तहत हुआ। प्रतियोगिता में मैरीना हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया।
नेगरीटा हाउस 68.5 अंकों के साथ दूसरे, पिनमबरा हाउस 68 अंकों के साथ तीसरे और वलैटा हाउस 66 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में कुल 184 छात्र-छात्राओं ने पांच राउंड के मुकाबलों में हिस्सा लिया। समापन पर निदेशक शर्मिला नंदी ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य जैकब, उपप्रधानाचार्य माली और कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। संचालन चीफ ऑर्बिटर कुसुम शर्मा, सहायक कमल खेमानी व प्रशंसा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर क्रीड़ा शिक्षक आर पांडेय, शेफाली, चेस कोच आलोक गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।