फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maples app will tell where is the jam and diversion

यातायात: मैपल्स एप बताएगा कहां है जाम और डायवर्जन, नजदीकी अस्पताल की भी देगा जानकारी

Sat, 01 Oct 2022 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Oct 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Maples app will tell where is the jam and diversion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जाम की समस्या के समाधान के लिए यूपी पुलिस ने मैप माई इंडिया कंपनी से अनुबंध किया है। कंपनी के मैपल्स एप में आपको जाम के अलावा डायवर्जन, रैली, जुलूस आदि की पल-पल की जानकारी मिल सकेगी। ऐसे में आप समय रहते रास्ता बदल सकेंगे। यातायात मुख्यालय लखनऊ में शुक्रवार को इस एप का प्रयोग करने और जानकारी देने के लिए बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें सभी जिलों के पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मैप माई इंडिया कंपनी के सीईओ रोहन वर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग की मदद से एप पर रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट मिल सकेंगे। जिलेवार पुलिस अपने क्षेत्रों के डायवर्जन, रैली, जुलूस आदि की जानकारी इस एप पर फीड कर सकेंगे। जल्द ही जिले वार इस एप पर जानकारियां उपलब्ध होंगी। ऐसे में पुलिस समय रहते जाम से निपटने के इंतजाम कर पाएगी।
विज्ञापन


तीन नवंबर को कानपुर में होगा प्रशिक्षण
प्रदेश के सभी जनपदों में पुलिस विभाग के अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को एप केे प्रयोग के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन नवंबर को प्रशिक्षण कानपुर में होगा। प्ले स्टोर पर एप उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप से फायदे
- एप गाड़ी की गति और उस मार्ग की गति सीमा प्रदर्शित करता है। 
- गति सीमा से अधिक होने पर चेतावनी देता है। पार्किंग, नो पार्किंग की भी जानकारी देता है।
- नजदीकी अस्पताल, यूटर्न, वनवे, जलभराव, स्पीड ब्रेकर की जानकारी देता है।
- टोल व उनका मूल्य प्रदर्शित करता है।
- छोटी से छोटी गलियों का भी जाम बताएगा। रोड की चौड़ाई, लंबाई, दूरी भी बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed