{"_id":"6155aa638ebc3e09de22af74","slug":"manish-gupta-murder-case-akhilesh-yadav-meets-meenakshi-gupta-and-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: मीनाक्षी गुप्ता से मिले अखिलेश यादव, बेटे से बोलीं ये भी मामा हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मीनाक्षी गुप्ता से मिले अखिलेश यादव, बेटे से बोलीं ये भी मामा हैं
Thu, 30 Sep 2021 05:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
मनीष के परिजनों से मिले अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पुलिस पिटाई से मौत का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को कानपुर पहुंचे और मनीष गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की। अखिलेश ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी। अखिलेश यादव ने मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी से मुलाकात की।
इस दौरान उनके बेटे से अखिलेश ने पूछा कि, बेटा क्या नाम है तुम्हारा? पढ़ाई चल रही है? अचानक इतनी भीड़ देखकर बच्चा अपनी मम्मी के पास दुबक गया। इस पर मीनाक्षी ने कहा कि ये भी मामा हैं। मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने परिवार के बाकी सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान मनीष के परिजनों ने बताया कि हम लोगों को रिपोर्ट लिखवाने से भी मना कर दिया है।
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता के परिवार से मिलने आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। इससे पहले आज सुबह से ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मनीष गुप्ता के घर के बाहर मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा यहां नारेबाजी की गई तो मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने उन लोगों से इस मामले का राजनीतिकरण न करने की अपील की थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात आई सामने
कारोबारी मनीष की मौत सिर पर चोट लगने से हुई। इसके अलावा शरीर पर भी घाव के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया है। जानकारी के मुताबिक, दिनभर की कवायद के बाद शाम छह बजे पोस्टमार्टम शुरू किया गया। रिपोर्ट में सिर में चोट के अलावा शरीर पर घाव के निशान सामने आए हैं। इससे एक बात तो साफ है कि सिर्फ गिरने भर से ऐसी चोट संभव नहीं है। दूसरे, होटल के कमरे में गिरने से इस तरह की चोट पर भी सवाल उठ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।