{"_id":"696aa2ffa4c479845b00518f","slug":"mangtas-government-tube-well-is-down-crop-irrigation-stalled-kanpur-news-c-220-1-akb1002-136912-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मंगटा का राजकीय नलकूप ठप, फसल सिंचाई अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मंगटा का राजकीय नलकूप ठप, फसल सिंचाई अटकी
Sat, 17 Jan 2026 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के मंगटा का राजकीय नलकूप 20 दिन से ठप है। इसकी वजह से करीब 50 हेक्टेयर फसलों की सिंचाई अटकी है। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
करीब एक सप्ताह से मौसम खुला है। इधर गेहूं, जौ, लाही, चना और अरहर आदि फसलों की सिंचाई की जरूरत है। इधर मंगटा का राजकीय नलकूप संख्या 122 बीस दिन से ठप है। नलकूप की बिजली आपूर्ति के लिए बनी बिजली लाइन का एक पोल ऊपर की तरफ से टूट गया है। इसकी वजह से क्रास आर्म लटक गया है।
गांव के रामजी सिंह, रवि, लकी, शिब्बू व राहुल ने बताया कि राजकीय नलकूप से फसलों की सिंचाई निर्भर है। खेत सूख गए हैं। फसलों की सिंचाई अटकी है। निजी नलकूप दूर लगा है। जबकि निजी नलकूप से महंगी सिंचाई है। महंगी सिंचाई कराना सब किसानों के लिए संभव नहीं है। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से मेहनत से तैयार फसलों के खराब होने की आशंका से चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन
प्रभारी एक्सईएन नलकूप ज्ञानेंद्र मणि ने बताया कि बिजली खामी की वजह से नलकूप बंद है। एक्सईएन विद्युत को सूचना दी जा चुकी है। एक्सईएन रनियां पुष्पदेव ने बताया कि जेई को पोल बदलने के निर्देश दिए गए हैं।