फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mandhana-Bithur the new station

मंधना-बिठूर के बीच नया स्टेशन

Sat, 02 Apr 2016 12:48 AM IST
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mandhana-Bithur the new station
बिठूर का पुराना रेलवे स्टेशन - फोटो : amarujala

विज्ञापन
कानपुर। मंधना-बिठूर (ब्रह्मावर्त स्टेशन) के बीच छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित करने का काम तेजी से चल रहा है। अब रेलवे ने मंधना-बिठूर के बीच नया स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पुराने ब्रह्मावर्त स्टेशन से एक किलोमीटर पहले मैनावती मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव में जमीन देखी गई है। गुरुवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बद्री विशाल मिश्र ने टीम के साथ इस जगह का सर्वे किया।
मंधना से बिठूर के बीच 8.5 किलोमीटर रेलवे लाइन का आमान परिर्वतन का काम चल रहा है। अब तक छोटी लाइन उखाड़ी जा चुकी है। स्लीपर बिछाने का काम भी लगभग पूरा होने वाला है। ब्रह्मावर्त  स्टेशन (पुराना स्टेशन) के आसपास रिहायशी एरिया हो गया है। रेलवे क्रासिंग भी है, जिससे लोगों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है। इस वजह से रेल प्रशासन बिठूर और मंधना के बीच नया स्टेशन बनाने की कवायद कर रहा   है। इसके लिए मैनावती मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव में जमीन तलाशी  गई है। इस गांव की रोड शिवराजपुर को जाने वाले चौबेपुर मार्ग को भी जोड़ती है।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक मंधना-बिठूर के बीच नया स्टेशन बनाने का लेकर रेल अफसरों का मकसद है कि ब्रह्मावर्त स्टेशन को आने-जाने वाली ट्रेनों को नए स्टेशन पर रोका जाए। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को पुराने स्टेशन पर खड़ा किया जाए। फिर ट्रेन नए स्टेशन पर आए और यहां से          यात्री ट्रेन में बैठकर गंतव्य को जाएं। मेले पर चलने वाली ट्रेन को ब्रह्मावर्त स्टेशन तक चलाया जाए। बता दें कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में मंधना-बिठूर बड़ी लाइन बिछाए जाने की घोषणा की है। इसके लिए धन का भी प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed