{"_id":"687c004635a93e5fdd002623","slug":"manager-molested-colleague-accused-arrested-after-uproar-kanpur-news-c-362-1-ka11011-127468-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मैनेजर ने की सहकर्मी से छेड़छाड़, हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मैनेजर ने की सहकर्मी से छेड़छाड़, हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र में स्थित मार्केटिंग कंपनी के मैनेजर ने सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ की। जानकारी पर शनिवार को परिजनों संग पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रावतपुर की रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक डिजिटल मार्केटिंग फर्म में कार्यरत है। यहां पर यशोदानगर निवासी फैजान हुसैन वारसी मैनेजर है। मैनेजर अक्सर उसके नंबर पर अश्लील मैसेज और छेड़छाड़ करता है। जानकारी के बाद परिजन बजरंग दल के जिला प्रमुख राम अभिषेक द्विवेदी ने राजा, गणेश आदि के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
काफी समय हो जाने के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी फैजान हुसैन वारसी को गिरफ्तार कर लिया। रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)