फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Management tips given by management guru Richard

प्रबंधन का तरीका अनोखा होगा, तभी लोग याद रखेंगे, मैनेजमेंट गुरु रिचर्ड ने दिए टिप्स, आप भी जानें

Wed, 17 Apr 2019 12:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Management tips given by management guru Richard
मैनेजमेंट गुरु रिचर्ड ने दिए टिप्स - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में तेजी से बढ़ती तकनीक ने मैनेजमेंट का स्तर भी बदल दिया है। तकनीक के इस माहौल में प्रबंधन का तरीका भी अनोखा होना चाहिए, तभी लोग आपको याद रखेंगे। ये बातें केपीएमजी दुबई के बोर्ड मेंबर और मैनेजमेंट गुरु रिचर्ड रेखी ने कहीं।
विज्ञापन


वह पीएसआईटी में लखनऊ और कानपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को आयोजित शेपिंग यंग माइंड कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में बिजनेस मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन प्रणवीर सिंह, प्रबंध निदेशक शेफाली राज, संजय ग्रोवर, रिचर्ड रेखी, अरुण कुमार माथुर, ललित खन्ना, डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने किया। रिचर्ड ने कहा कि किसी भी व्यापार की सफलता के लिए गुणवत्ता, समय और अनुशासन जरूरी है।

ग्राहक का अतिथि की तरह स्वागत करना चाहिए व हर समस्या का तुरंत निस्तारण करना चाहिए। कहा, समय के साथ खुद में भी बदलाव करना चाहिए। क्योंकि वर्तमान में जिस चीज की मांग होगी, उसकी जानकारी के बिना आप सफल नहीं हो सकते।

रिचर्ड ने कहा कि आने वाले दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नई क्रांति लाएगी। आईआईटी के प्रो. समीर खांडेकर, डॉ. अवध दुबे, राजकुमार अग्रवाल, दिनेश चंद्र शुक्ला और टीसीआई के एमडी विनीत अग्रवाल ने भी अपनी सफलता की कहानी साझा की। डॉ. शिवानी कपूर समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।

असफलता से लेनी चाहिए सीख
मुंबई की प्रसिद्ध संस्था मुंबई डब्बा वाला के रघुनाथ हेगड़े ने छात्रों को समय का महत्व बताया। कहा कि सफलता के लिए गुणवत्ता प्रबंधन जरूरी है। इसमें समय की भूमिका बेहद अहम होती है। अपने द्वारा किए गए हर वादे को निश्चित समय पर पूरा करना चाहिए। उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि रास्ते में अनेक समस्याएं आती हैं, असफलता भी मिलती है लेकिन इससे हार नहीं माननी चाहिए बल्कि सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन रहा 
स्पेशल एडवाइजर प्राइम मिनिस्टर ऑफ लिसोथो और एंबेसडर डॉ. दीपक वोहरा ने देश में अगले पांच से दस साल में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी। कहा कि देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में जानकारी देने के साथ नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। कहा कि भारत दुनिया की बड़ी ताकत बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed