फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man who returned from Goa after his honeymoon committed suicide as he reached home

12 दिन पहले हुई थी शादी: हनीमून मनाकर गोवा से लौटा था आकाश, घर आते ही दे दी जान! सोनाली बताएगी सारा सच?

Sun, 22 Dec 2024 03:46 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Dec 2024 03:46 PM IST
सार

शादी के बाद दंपती गोवा घूमने गए थे। शुक्रवार को गोवा से लौटने पर सोनाली लखनऊ अपने मायके में ही रुक गई थी। वहीं, रात में आकाश कानपुर आ गया था।

विज्ञापन
man who returned from Goa after his honeymoon committed suicide as he reached home
हनीमून से लौटकर युवक ने दी जान - फोटो : adobe stock

विस्तार

प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक की 12 दिन पहले शादी हुई और शुक्रवार की शाम वह पत्नी संग गोवा से लौटा। शनिवार सुबह दोस्त घर पहुंचा तो उसका शव बेड पर पड़ा मिला। वह घर में अकेले रहता था।

विज्ञापन

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सदानंदनगर निवासी आकाश सिंह (32) एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। बड़ा भाई अतुल ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है। चार बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, आकाश की शादी नौ दिसंबर को लखनऊ में रहने वाली सोनाली से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद दंपती गोवा घूमने गए थे। शुक्रवार को गोवा से लौटने पर सोनाली लखनऊ अपने मायके में ही रुक गई थी। वहीं, रात में आकाश कानपुर आ गया था। शनिवार दोपहर को उसका दोस्त घर पहुंचा। गेट खोलकर अंदर गया तो आकाश बेड पर पड़ा था। 

विज्ञापन

हिलाने डुलाने पर कोई प्रतिक्रिया न होने पर परिजनों को सूचना देने के साथ आकाश को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। वहीं, परिजनों ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed