फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man suspicious death in etawah

पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल पहुंचा था पति, सुबह लोगों ने देखा तो मुंह से निकल रहा था झाग

Thu, 15 Aug 2019 06:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 15 Aug 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
man suspicious death in etawah
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर में ससुराल आये 24 वर्षीय युवक पूरन सिंह पुत्र गंगाराम की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पूरन के ससुर ब्रजपाल ने बताया दामाद और मेरी बड़ी बेटी मिथलेश के साथ बुधवार की रात करीब 9:00 बजे घर आए थे।
विज्ञापन


रात में खाना खाने के बाद सो गए सुबह करीब 6 बजे में उठकर दैनिक कार्यों के लिए खेत की तरफ चला गया। वापस आकर देखा तो दामाद बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे और झटके ले रहे थे। मैंने उन्हें देखा तो तुरंत उनसे पूछा कि क्या बात है लेकिन वह कुछ बोल ही नहीं रहे थे।
विज्ञापन


कुछ ही देर में उनके मुंह से झाग आने लगा और उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पूरन के परिवार वालों ने बताया की पूर्ण के पिता की मौत हो चुकी है और उनकी मां भी अंधी है। पूरन अपने माँ की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरन की शादी 9 मई 2016 को हुई थी जब से शादी हुई थी। जब से शादी हुई थी तब से रोज घर में झगड़े होने लगगे थे। जिस तरीके से पूरन की मौत हुई है। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। वही मौके पर पहुंची बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed