Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man shot his wife and himself in chitrakoot

पहले पत्नी की कनपटी में फिर अपने सीने में मारी गोली, एक महीने से कर रहा था "आत्महत्या का प्लान"

Sat, 04 Aug 2018 08:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 04 Aug 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
man shot his wife and himself in chitrakoot
खेत से बरामद 315 बोर की रायफल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में मुख्यालय से सटे गढ़ीवा गांव में शुक्रवार की दोपहर को पति ने पत्नी की गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चित्रकूट धाम मंडल के डीआईजी व पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन



जांच पड़ताल में पहले परिजनाें के अलग-अलग बयान से ऊहापोह की स्थिति बनी बाद में कमरे से दो सुसाइड नोट और खेत के पास देशी रायफल खोखा समेत बरामद होने पर पूरा राज खुल गया। मृतक की इसी साल एक फरवरी को शादी हुई थी। सुसाइड नोट में पारिवारिक कारणों से तनाव में रहने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन



कोतवाली अंतर्गत गढ़ीवा गांव के यादवपुरवा निवासी राजनारायण यादव के पुत्र विक्रम (25) के घर से दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दौड़कर उसके घर की ओर भागे तो देखा कि विक्रम के सीने में गोली लगी थी और उसकी सांस चल रही थी। ट्रैक्टर से उसे जिला अस्पाल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

न

man shot his wife and himself in chitrakoot
खेत से बरामद 315 बोर की रायफल - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ही घर में विक्रम की पत्नी राजाबेटी (21) की भी गोली लगने से मौत हो चुकी थी और शव चारपाई में पड़ा था। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा और अपर एसपी बलवंत चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी की गई तो पहले परिजनों ने बताया कि खेत में दंपति की अज्ञात लोगाें ने गोली मारकर हत्या कर दी है।


पुलिस टीम खेत से लेकर नाले तक छानबीन करने पहुंची लेकिन कुछ भी निशान नहीं मिले। कुछ देर बाद परिजनों ने बताया दंपति के शव घर के पीछे मिले हैं। जब वहां पुलिस टीम पहुंची तो वहां भी हत्या या शव पड़े होने का कोई निशान नहीं मिला। 


इसके बाद पुलिस को शक हुआ और घर की तलाशी शुरू की। कमरे के अंदर चारपाई में खून व कपड़े अस्तव्यस्त मिले। एक बैग में सुसाइड नोट मिला। जिससे स्पष्ट हो गया कि दंपति की हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या है। एसपी के अनुसार विक्रम ने पहले पत्नी की कनपटी में गोली मारी फिर अपने सीने में गोली मार आत्महत्या कर ली।

 

एक माह से कर रहा था आत्महत्या करने का प्रयास

man shot his wife and himself in chitrakoot
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट के अनुसार वह एक माह से आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। माता पिता को लेकर पति पत्नी कुछ नाखुश रहते थे। मृतक की एक फरवरी को शादी हुई थी। वह तीन भाई व तीन बहनों में बड़ा था। पूरा परिवार खेती करता है और परिवार के पास पर्याप्त जमीन है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से कुछ दूर में खेत के पास झाड़ियों में छिपाई गई 315 बोर की देशी रायफल बरामद की।


इसके अलावा दो खोखे व एक जिंदा कारतूस भी मिली है। पुलिस के अनुसार जिसे परिजनों ने ही छिपाया था। मौके पर पहुंचे डीआईजी मनोज तिवारी ने भी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विक्रम ने आत्महत्या की है उसके पूर्व अपनी पत्नी को गोली मार दी थी। घटना के पीछे पारिवारिक कारण ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed