{"_id":"5d90c5e28ebc3e93c52effef","slug":"man-send-pictures-from-wife-s-facebook-id-to-other-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की फेसबुक आईडी से लखनऊ के फार्मासिस्ट को भेजे अश्लील फोटो फिर ब्लैकमेल कर मांगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की फेसबुक आईडी से लखनऊ के फार्मासिस्ट को भेजे अश्लील फोटो फिर ब्लैकमेल कर मांगी रकम
Sun, 29 Sep 2019 08:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में जालसाज ने पत्नी की फेसबुक आईडी से लखनऊ में रहने वाले फार्मासिस्ट को अश्लील फोटो भेजने के साथ ही चैटिंग कर ब्लैकमेल किया। मुकदमा दर्ज कराने की धमकी व मामले को निपटाने के लिए दो लाख की रकम मांगी। फार्मासिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मूलरूप से उन्नाव निवासी राजीव अवस्थी पुत्र देवदत्त लखनऊ के हसनगंज में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। मौजूदा समय में यह 42, शिवम नगर, कृष्णानगर लखनऊ में रहते हैं। 20 सितंबर को उनकी फेसबुक आईडी पर सुबोधनी डी नाम की आईडी से हेलो और हाय का मैसेज आया। इसी बीच सुबोधनी डी की आईडी से एक लड़की की पांच अश्लील फोटो आईं।

फार्मासिस्ट ने इस तरह की हरकतें करने से मना किया। 24 सितंबर को उमेश चंद्र द्विवेदी निवासी चौधरी सराय ने फार्मासिस्ट राजीव अवस्थी को फोन कर बताया कि सुबोधनी नाम की महिला ने उनके खिलाफ अश्लील वार्ता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि वह परेशान न हों। एसपी और उनके गनर से मामला निपटाने की बात कर ली है।
दो लाख रुपये वह कन्नौज आकर जल्द दे दें। इतने में मामला निपट जाएगा। रुपये देने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने राजीव अवस्थी की आईडी पर कई पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो सेंड कीं। रविवार को राजीव अवस्थी ने सदर कोतवाली में उमेश चंद्र द्विवेदी और सुबोधनी डी निवासी कन्नौज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उमेश चंद्र द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया।
फार्मासिस्ट राजीव अवस्थी ने बताया कि आरोपी से उनकी जान-पहचान थी। इसका फायदा उठाकर उसने साजिश के तहत उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास किया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।